← Livestream Guide← सीधा प्रसारण मार्गदर्शिका
Venue showcase · 60 venues across Indiaस्थल प्रदर्शन · भारत के 60 स्थल

Want to showcase your community to the world?

क्या आप Zoom कॉल के द्वारा अपने क्षेत्र को कार्यक्रम स्थल से जोड़ना चाहते हैं?

A wonderful opportunity! Sixty venues across India will connect live into the Guru Puja event through Zoom. At its moment, each venue will appear live on screen — the hall, the decorations, and above all the audience — sharing the joy and excitement of Guru Puja from every corner of India. Let's show everyone the energy of your venue!

एक अद्भुत अवसर! भारत भर के 60 स्थल ZOOM के माध्यम से गुरु पूजा कार्यक्रम से सीधे जुड़ेंगे। अपनी बारी पर हर स्थल स्क्रीन पर सीधे दिखेगा, हॉल, सजावट, और सबसे बढ़कर वहाँ उपस्थित श्रोतागण, ताकि भारत के हर कोने से गुरु पूजा का आनंद और उत्साह सबके साथ साझा हो। आइए, अपने क्षेत्र का उत्साह दिखाएँ!

Please note: Guru Puja 60 will be celebrated in hundreds of locations worldwide, but only a limited, selected number of venues can be connected live into the main event via Zoom. This showcase guide is for those selected venues only — not every venue that wishes to take part can be included.

कृपया ध्यान दें: गुरु पूजा 60 दुनिया भर में सैकड़ों स्थानों पर मनाया जाएगा, लेकिन केवल सीमित संख्या में चुने गए स्थलों को ही ZOOM के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से सीधे जोड़ा जा सकता है। यह मार्गदर्शिका केवल उन्हीं चुने गए स्थलों के लिए है। भाग लेने के इच्छुक हर स्थल को शामिल नहीं किया जा सकता।

Good to know: this is a visual connection only — no speaking or interaction from the venues. A manned camera captures the atmosphere while the event host controls the broadcast.

ध्यान दें: यह केवल एक दृश्य (विज़ुअल) कनेक्शन है, स्थल की ओर से कोई बोलना या बातचीत नहीं होगी। एक संचालित (मैन्ड) कैमरा माहौल को कैद करेगा, और प्रसारण का नियंत्रण कार्यक्रम के मेज़बान (होस्ट) के पास रहेगा।

🌐 Live network: every venue connecting into Guru Puja 60 · लाइव नेटवर्क: गुरु पूजा 60 से जुड़ने वाले सभी स्थल

↔ Scroll sideways to explore the map and full state list · मानचित्र और पूरी सूची देखने के लिए बाएँ-दाएँ स्क्रॉल करें

Rehearsal date & time slots: to be announced — check back soon. रिहर्सल की तिथि और टाइम स्लॉट: जल्द घोषित होंगे। यह पृष्ठ फिर से देखें।
1Prepareतैयारी

Equipment — what each venue must arrange

उपकरण, प्रत्येक स्थल को क्या व्यवस्था करनी होगी

📱 Mobile phones work too: you can also join the live connection with a recent smartphone (1080p, mounted on a tripod, connected to power and with Zoom installed) — perfect for smaller gatherings, limited budgets, or wherever a full camera setup isn't possible. Please agree your setup with your contact person (see Contacts) in advance. 📱 मोबाइल फ़ोन से भी जुड़ सकते हैं: आप नए स्मार्टफोन (1080p, ट्राइपॉड पर, बिजली से जुड़ा और ZOOM इंस्टॉल किया हुआ) से भी सीधे कनेक्शन में जुड़ सकते हैं। छोटे आयोजनों, सीमित बजट, या जहाँ पूरा कैमरा सेटअप संभव न हो, वहाँ के लिए बिल्कुल सही। कृपया सेटअप पहले से अपने संपर्क व्यक्ति (संपर्क अनुभाग देखें) से तय करें।
📷 Can't arrange the equipment? Photos will do! If a live connection isn't possible for your venue, don't worry — simply send a few good photos of your gathering, your hall, and your decorations, and your community can still be part of the showcase. Use the form below to tell us, and we will guide you on how to send them. 📷 उपकरण की व्यवस्था नहीं हो पा रही? फ़ोटो भी चलेंगी! यदि आपके स्थल के लिए सीधा कनेक्शन संभव नहीं है, तो चिंता न करें। बस अपने आयोजन, हॉल और सजावट की कुछ अच्छी फ़ोटो भेज दें, और आपका क्षेत्र फिर भी स्थल प्रदर्शन का हिस्सा बन सकता है। नीचे दिए फ़ॉर्म से हमें बताएँ, हम फ़ोटो भेजने का तरीका बता देंगे।
2Set upसेटअप

Zoom setup — step by step

ज़ूम सेटअप — चरण-दर-चरण

  1. Connect the camera. Camera HDMI out → capture device → laptop USB. In Zoom: click your profile picture → SettingsVideoCamera → select the capture device (e.g., "Cam Link 4K").
  2. Enable HD video. In the same Video settings, tick the box called HD.
  3. Stay muted. In the meeting, keep the microphone button crossed out (muted) for the entire event.
  4. Rename yourself. Participants → hover over your name → MoreRename → type "City – Venue Name" (e.g., "Jaipur – Community Hall").
  5. If the connection drops, rejoin the meeting immediately using your backup 4G/5G hotspot.
  1. कैमरा जोड़ें। कैमरे का HDMI आउट → कैप्चर डिवाइस → लैपटॉप का USB। ZOOM में: प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें → Settings (सेटिंग)Video (वीडियो)Camera (कैमरा) → कैप्चर डिवाइस चुनें (उदाहरण: "Cam Link 4K")।
  2. HD वीडियो चालू करें। उसी Video सेटिंग में HD वाले बॉक्स पर टिक करें।
  3. म्यूट रहें। पूरे कार्यक्रम के दौरान मीटिंग में माइक्रोफ़ोन बटन कटा हुआ (म्यूट) रखें।
  4. अपना नाम बदलें। Participants (प्रतिभागी) → अपने नाम पर जाएँ → MoreRename"शहर – स्थल का नाम" लिखें (उदाहरण: "जयपुर – कम्युनिटी हॉल")।
  5. यदि कनेक्शन टूट जाए, तो अपने बैकअप 4G/5G हॉटस्पॉट से तुरंत मीटिंग में दोबारा जुड़ें।
3On the dayकार्यक्रम के दिन

During the livestream

प्रसारण के दौरान

  • Each venue may be shown live for approximately 20–30 seconds. Your exact time slot will be shared in advance.
  • Join the Zoom meeting at least 45 minutes before your slot for a full technical check of the camera chain.
  • Camera work: open on a steady wide shot of the venue and stage → then a slow, smooth pan across the audience to capture the excitement → return to the wide shot. No fast pans, no zooming in and out.
  • Keep the camera manned and ready throughout your slot — the moment the host spotlights you, your venue is live to everyone.
  • Stay muted at all times. No speaking or interaction — the host controls the broadcast.
  • Cues via Zoom audio: the camera operator should keep the meeting audio on (through a headset or earpiece, not the room speakers) and listen for the host's spoken cue to trigger each camera movement (wide shot → pan to audience → back to wide), exactly as practiced in rehearsal. The host's voice is the operator's signal for when to move the camera — no visual cue will be given.
  • Rehearse the camera moves (wide → audience pan → wide) several times before the event, so the operator is familiar with the cues and timing.
  • प्रत्येक स्थल लगभग 20–30 सेकंड तक सीधे दिखाया जा सकता है। आपका निश्चित समय पहले से बता दिया जाएगा।
  • कैमरा सेटअप की पूरी तकनीकी जाँच के लिए अपने समय से कम से कम 45 मिनट पहले ZOOM मीटिंग में जुड़ें।
  • कैमरा पर काम: स्थल और स्टेज के चौड़े शॉट से शुरुआत करें → फिर दर्शकों पर धीमा, सहज पैन करें ताकि उत्साह नज़र आये → वापस चौड़े शॉट पर आएँ। तेज़ी से कैमरा न घुमाएं या बार-बार ज़ूम इन/आउट न करें।
  • पूरे समय के दौरान कैमरा संचालित और तैयार रखें। जिस क्षण मेज़बान (होस्ट) आपका ज़िक्र (स्पॉटलाइट) करे, आपका स्थल सबके सामने लाइव दिखेगा।
  • हर समय म्यूट रहें। कोई बोलना या बातचीत नहीं, प्रसारण का नियंत्रण मेज़बान (होस्ट) के पास है।
  • ZOOM ऑडियो द्वारा संकेत: कैमरा ऑपरेटर हेडसेट या ईयरपीस से मीटिंग का ऑडियो चालू (कमरे के स्पीकर से नहीं), और जैसे ही मेज़बान (होस्ट) संकेत दे, कैमरा वैसे ही घुमाएँ (चौड़ा शॉट → दर्शकों पर पैन → वापस चौड़ा शॉट) जैसे पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) के दौरान किया था। कैमरा कब हिलाना है, इसका संकेत मेज़बान (होस्ट) की आवाज़ है। हाथ हिलाकर संकेत नहीं दिया जाएगा।
  • कार्यक्रम से पहले कैमरा हिलाने का अभ्यास करें (चौड़ा शॉट → दर्शकों पर पैन → चौड़ा शॉट), ताकि कैमरा ऑपरेटर, संकेतों और समय से परिचित हो जाए।
Required for all 60 venuesसभी 60 स्थलों के लिए अनिवार्य

Technical rehearsal

तकनीकी पूर्वाभ्यास (टेक्निकल रिहर्सल)

A full technical rehearsal (camera chain + Zoom + camera moves + lighting check + audio cues) will be held before the event. Date and time: to be announced. Participation is required for all 60 venues.

कार्यक्रम से पहले एक पूर्ण तकनीकी पूर्वाभ्यास (कैमरा सेटअप + ZOOM + कैमरा घुमाना + रोशनी की जाँच + ऑडियो संकेत) होगी। तिथि और समय: बाद में घोषित किया जाएगा। सभी 60 स्थलों के लिए इसमें भाग लेना अनिवार्य है।

4After the eventकार्यक्रम के बाद

Share the joy — testimonials

अनुभव साझा करें — अभिव्यक्ति

  • Let's capture the joy! After the event, each venue is requested to collect 2–3 short testimonials (30–60 second videos, or a few written lines) from organisers and attendees.
  • Themes: the excitement of being connected live with Prem Rawat on the Guru Puja occasion, and the experience of connecting through the TimelessToday and Intelligent Existence livestream broadcasts.
  • Upload them directly below, or send to your contact person (see Contacts) within one week after the event.
  • आइए इस आनंद को सहेजें! कार्यक्रम के बाद, प्रत्येक स्थल से अनुरोध है कि आयोजकों और दर्शकों से 2–3 छोटी अभिव्यक्ति (30–60 सेकंड के वीडियो, या कुछ लिखित पंक्तियाँ) एकत्र करें।
  • विषय: गुरु पूजा के अवसर पर प्रेम रावत जी से सीधे जुड़ने का उत्साह, और TimelessTodayIntelligent Existence के सीधे प्रसारणों के माध्यम से जुड़ने का अनुभव।
  • इन्हें नीचे सीधे अपलोड करें, या कार्यक्रम के एक सप्ताह के भीतर अपने संपर्क अधिकारी (संपर्क अनुभाग देखें) को भेजें।

Share Your Guru Puja 60 Celebration

अपना गुरु पूजा 60 उत्सव साझा करें

Guru Puja 60 will be celebrated in hundreds of locations throughout India and around the world. While not every celebration will be connected to the New Delhi event, each one is a meaningful part of this extraordinary anniversary.

गुरु पूजा 60 भारत और दुनिया भर में सैकड़ों स्थानों पर मनाया जाएगा। हर उत्सव नई दिल्ली के कार्यक्रम से जुड़ा न भी हो, फिर भी यह इस असाधारण वर्षगांठ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

How will you be celebrating?

आप कैसे उत्सव मनाएँगे?

Please send us one photo or a short video (maximum 15 seconds) of your Guru Puja 60 celebration using the link below.

कृपया नीचे दिए लिंक के माध्यम से अपने गुरु पूजा 60 उत्सव की एक फ़ोटो या एक छोटा वीडियो (अधिकतम 15 सेकंड) हमें भेजें।

Your submission may be featured as part of our worldwide celebration or included in future Guru Puja 60 highlights as we continue celebrating this remarkable milestone throughout the year.

आपकी प्रविष्टि हमारे विश्वव्यापी उत्सव के हिस्से के रूप में दिखाई जा सकती है, या साल भर इस उल्लेखनीय उपलब्धि का उत्सव मनाते हुए भविष्य की गुरु पूजा 60 झलकियों में शामिल की जा सकती है।

Upload your photo or video here →अपनी फ़ोटो या वीडियो यहाँ अपलोड करें →
Questions?प्रश्न?

Contacts for questions

सहायता के लिए संपर्क

For any questions or follow-up about the venue showcase, please contact:

स्थल प्रदर्शन से जुड़े किसी भी प्रश्न या अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:

RVK centresRVK केंद्र

Tushar

तुषार (Tushar)

WhatsApp: +91-8287836219 · Email: tushar.85j@gmail.com

WhatsApp: +91-8287836219 · ई-मेल: tushar.85j@gmail.com

Non-RVK centresगैर-RVK केंद्र

Sunita

सुनीता (Sunita)

WhatsApp: +91-9820759954 · Email: suneetachhetri@gmail.com

WhatsApp: +91-9820759954 · ई-मेल: suneetachhetri@gmail.com

Or send your question now — it opens WhatsApp with your message ready to send. Write in any language.

या अभी अपना प्रश्न भेजें, आपका संदेश तैयार होकर WhatsApp में खुल जाएगा। किसी भी भाषा में लिखें।

This form sends your message straight to the right contact — Tushar for RVK centres, Sunita for Non-RVK centres — based on what you select above. यह फ़ॉर्म आपके ऊपर किए गए चयन के अनुसार आपका संदेश सीधे सही संपर्क अधिकारी को जायेगा, RVK केंद्रों के लिए तुषार, और गैर-RVK केंद्रों के लिए सुनीता